google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में चार दिनों से गायब बुजुर्ग की प्राथमिकी दर्ज

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कबाड़ी गली निवासी मंजेश कुमार 6 जुलाई की सुबह से ही अपने घर से लापता हैं। उनके परिजनों ने अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। मंजेश कुमार की पत्नी गुड़िया देवी ने फुलवारीशरीफ थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पति 6 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वह कुछ घरेलू सामान लाने जा रहे हैं। आम दिनों की तरह परिवार को यह बिल्कुल सामान्य बात लगी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। गुड़िया देवी ने बताया कि जब काफी समय तक उनके पति नहीं लौटे, तो उन्होंने उन्हें कॉल करने की कोशिश की। लेकिन फोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे उनकी चिंता और भी अधिक बढ़ गई। परिवारवालों का कहना है कि मंजेश कुमार आमतौर पर बिना बताए कहीं नहीं जाते और मोबाइल फोन बंद रखना भी उनकी आदत में नहीं है। ऐसे में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुड़िया देवी ने फुलवारीशरीफ थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी कि किस समय मंजेश कुमार घर से निकले थे और क्या पहन रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)