उत्तम सिंह :संवाददाता :दैनिक समाज जागरण: सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग):
सिलीगुड़ी शहर के वार्ड नंबर-10 के अंतर्गत महात्मा गांधी मोड़ संलग्न लोक निर्माण विभाग के सुनसान पड़ी क्वार्टर में भीषण आग लग गई। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने क्वार्टर में आग की लपटों को देखा। इसके बाद आनन – फानन में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की दो इंजन मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में क्वार्टर में रखा लकड़ी का कई सामान जलकर राख हो गया। मालूम हो कि लंबे समय से लोक निर्माण विभाग के क्वार्टर सूना पड़ा है, रात के अंधेरे में कई असामाजिक लोगों की आवाजाही देखी जाती है। इसी क्वार्टर में आग लग गई थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



