google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कच्चे मकान में लगी आग, दमकल की टीम ने आग पर किया नियंत्रण

समाज जागरण ब्यूरो

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में सोमवार की रात करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक कच्चा के मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें बेकाबू होते ही धीरे धीरे समूचा मकान जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान जगत नारायण ने बताया कि दिघुल गांव के अजमतुल्लाह अंसारी, फौजुल्लाह, रफीउल्लाह, सूफी भान, नजरू निशा के पड़ोस में एक रिश्तेदार की मौत के मातम में अपने घर के बाहर बैठे हुए थे।

अचानक घर के अंदर से आग की लपटें देखकर परिजन हैरान हो गए। बेकाबू आग देखकर शोर मचाना शुरू किए। ग्रामीणों की मदद से समरसेबल, मोटर के पानी से आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। आग लगने के घंटो बाद दमकल की वाहन पहुँच कर आग पर नियंत्रण किया। लेकिन तब तक घर के सभी सामान गहना, अलमारी, अनाज सहित जलकर बुरी तरह से राख हो गई। ग्राम प्रधान जगत नारायण ने बताया कि घटना की सूचना कोतवाली पुलिस लेखपाल सिकरेट्री को दिया गया है। आग लगने की घटना के बाद समूचा परिवार बिखर गया है। सभी भाई कच्चे मकान में ही निवास करते थे। परिजनों द्वारा सरकार से मुवावजा की मांग की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)