google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र के वन दरोगा संजय कुमार दुबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

समाज जागरण ब्यूरो

रेणुकूट। स्थानीय वन प्रभाग में तैनात वन दरोगा संजय कुमार दुबे का सोमवार को सायं लगभग साढ़े पांच बजे अस्वस्थता के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि संजय कुमार दुबे काफी समय से बीमार चल रहे थे। मूल रूप से बेलहाडीह आजमगढ़ के निवासी थे। पिछले तीन महीनों से उनका स्थानांतरण म्योरपुर रेंज के लिए हुआ था, जबकि इससे पहले वे रेणुकूट वन प्रभाग क्षेत्र के अनपरा रेंज में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया।

हिंडालको इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट के सेवानिवृत्त शिक्षक धनंजय दुबे ने बताया कि संजय कुमार दुबे चार भाइयों में सबसे छोटे थे और स्वभाव से बेहद मिलनसार एवं सरल व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन पर पिपरी क्षेत्र के रेंजर राघवेंद्र कुमार,धीरेंद्र मिश्रा, वन दरोगा रवि यादव, छोटेलाल, संजय शर्मा, हिमांशु मौर्य सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)