google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुकान से घर जा रहे व्यवसायी पर झोंका फायर ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज*

*

*समाज जागरण*
*मनोज यादव ब्यूरो अमेठी*

दुकान बन्द करके बाइक से घर जा रहे व्यवसायी पर बदमाशो ने प्राणघातक हमला कर दिया। जिसे आनन फानन में परिजन नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां गम्भीर हालत देखते हुए ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया।

कोतवाली मुंशीगंज के बाहापुर वासी उदय प्रताप सिंह उर्फ लल्लू सिंह पुत्र केदार नाथ सिंह उम्र 38 वर्ष दरपीपुर बाजार में अपनी हार्डवेयर की दुकान करता है। दुकान बंद करके बाइक से घर वापस जा रहे थे, कि गांव से पहले सुनसान बाग के पास पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने दो फायर झोंक दिया, पहला फायर तो नहीं लगा, दूसरा फायर लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। बदमाश सुनसान जंगल की तरफ से होते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण किसी अनहोनी के शक में घटनास्थल की ओर भागे, जहां पहुंचने पर उन्होंने लल्लू को मुंशीगंज के निजी अस्पताल लेकर गए, अस्पताल में डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत देखते हुए ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। घटना की सूचना पाते ही जिले के पुलिस महकमे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोगो में घटना को लेकर काफी आक्रोश व भय व्याप्त है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)