(रघुनंदन पराशर / दैनिक समाज जागरण, चीफ ब्यूरो पंजाब)
जैतो, 1 मई। Firozpur Railway Division ने खाद्यान्न परिवहन के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंडल ने 30 अप्रैल 2026 को एक ही दिन में 13 मालगाड़ियों में कुल 562 वैगनों की लोडिंग कर इतिहास रच दिया।
मंडल द्वारा पंजाब से देश के विभिन्न हिस्सों तक खाद्यान्न आपूर्ति को निर्बाध और सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। Food Corporation of India (एफसीआई) एवं अन्य खाद्य एजेंसियों की मांग के अनुरूप मालगाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए खाद्यान्नों की सुरक्षित लोडिंग, तीव्र परिवहन और समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस रिकॉर्ड उपलब्धि के तहत मंडल के Khassa, Jandiala, Tarn Taran, Patti, Kartarpur, Batala, Nakodar, Banga, Gangsar Jaito, Noormahal, Nawanshahr Doaba, Ajitwal तथा Kotkapura रेलवे स्टेशनों से गेहूं और चावल की लोडिंग कर विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना किया गया।
Sanjeev Kumar, मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर ने बताया कि मंडल देशभर में खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी माल परिवहन को और अधिक प्रभावी एवं तेज बनाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



