google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देवरिया में खलिहान में रखा पांच सौ बोझ धान जल कर खाक

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी श्रीदेव राय के खलिहान में रखे पांच सौ बोझ धान में शुक्रवार की रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दिया।


जिसके कारण पांच सौ बोझ धान एवं भूंसा रखने का खोप,दो कुंतल धान,चारपाई समेत अमरूद का पेंड जल गया।इसके बारे में डायल 112 पर सूचना दी गयी।संबंधित लेखपाल को सूचना एवं करीमुद्दीनपुर पुलिस को भी इसके बारे में श्रीदेव राय की तरफ से तहरीर दी गयी है।यह सूचना मिलते ही प्रताप मिश्रा,अमित राय,राजेश मिश्रा,अनिल राय जिला पंचायत सदस्य, श्याम बहादुर राय,सुनील राय, राजकुमार पाण्डेय, पप्पू सिंह समेत दर्जनों लोग देवरिया स्थित गुड्डू राय के यहां पहुंचे।सभी लोगों ने इस तरह के घृणित कार्य की निन्दा की है।
इस गांव में इस तरह की यह पहली घटना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)