भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / ऊपरघाट : बेरमो अनुमंडल क्षेत्र निवाशी सह आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी का 10 से 16 जनवरी तक 3 जिला प्रवास सम्पन्न हुआ ! चतरा जिला की और से समागम सह वनभोज कार्यक्रम , कोडरमा जिला की और से मकर संक्रांति मिलन समारोह तथा रामगढ़ जिला की और से राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गई ! उक्त तीनों जिला प्रवास करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि चतरा जिला में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता जी जन -जन के बीच काफी सक्रिय रहते हैं ! समागम सह वनभोज कार्यक्रम की अपार सफलता इसी का परिणाम है !
कोडरमा में आयोजित मकर संक्रांति मिलन समारोह की ऐतिहासिक सफलता से स्पष्ट पता चलता है कि विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव जी को आम जनता ने अपना जननायक के रुप में स्वीकार कर लिया है ! रामगढ़ जिला में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ की सफल बैठक के लिए स्थानीय नेतागण बधाई के पात्र हैं ! वही उक्त सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चतरा जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव , संजय स्नेही , मुरारी साव , कृष्णा साहू , कोडरमा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद यादव तथा रामगढ़ जिलाध्यक्ष मो. गुलजार , सुनील कुमार कुशवाहा , सुधीर कुमार यादव , राजकुमार केशरी , सुषमा देवी , शाहिद सिद्धकी समेत सभी के प्रति प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने आभार व्यक्त किया !
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



