google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सारण पीड़ित परिवार से मिले सांसद राजीव प्रताप रूडी, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

सारण : सारण जिले में हाल ही में हुई घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया तथा न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सांसद रूडी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और प्रशासन से भी इस मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

स्थानीय स्तर पर युवाओं द्वारा उठाई गई आवाज के चलते यह मुद्दा प्रमुखता से सामने आया है। जनप्रतिनिधियों के लगातार पहुंचने से यह स्पष्ट है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के प्रयास तेज हो रहे हैं।

मामले को लेकर जनसुराज पार्टी लगातार मुखर है। इसके अलावा पप्पू यादव समेत कई नेता एवं समाजिक संगठन पहुंचकर पीडित परिवार से मिल चुका है न्याय का आश्वास दिया है। लेकिन सवाल उठता है कि आश्वासन से न्याय मिलता तो लोगों का भरोसा राजनीतिक पार्टियों से नही उठता। मामले को लगातार उठाने पर कई पत्रकार एवं सोशल मीडिया एक्टविस्ट को पुलिस के तरफ से नोटिस भेजकर लगातार धमकाने की कोशिश हुई है इसके बावजूद भी मीडिया लगातार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रही है। यही कारण है सारण के सांसद को मौके पर आना पड़ा है जैसा की लोगों का कहना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)