google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली अग्निकांड पर संजय सिंह का बड़ा बयान, बोले— “यह हादसा नहीं, हत्या”

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस घटना को “हादसा नहीं, बल्कि हत्या” करार देते हुए अग्निशमन व्यवस्था पर कड़ी आलोचना की।

संजय सिंह ने कहा कि देश की राजधानी में हुई इस दर्दनाक घटना में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता राजेंद्र कश्यप के परिवार के 9 लोगों की आग में झुलसकर मृत्यु हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंच सका और जब पहुंचा भी, तब उसके उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दमकल वाहन लगभग एक घंटे की देरी से पहुंचा और उसमें लगी सीढ़ी भी नहीं खुल सकी। साथ ही, राहत कार्य के लिए आवश्यक सुरक्षा जाल (नेट) भी उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ।

संजय सिंह ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)