google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पशुओं में लगा खुरपका मुंहपका रोधी टीका

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा०वी पी पाठक के निर्देश पर 15 जुलाई से चल रहे एफएमडी (खुरपका मुंहपका)रोधी टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार तक छ गांवों के पशुपालकों के यहां टीकाकरण किया गया।
पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि हिरमपुर ,जगापट्टी, बरेमा ,हरिहरपुर,भटौली व रामेश्वर ग्राम पंचायतों खुरपका ,मुंहपका रोधी टीकाकरण के साथ डीवर्मिंग की दवा का वितरण किया गया। कुल 3700 पशुओं का टीकाकरण अभियान के अंतर्गत किया गया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर एफएमडी का टीकाकरण किया गया।
इस कार्य मे पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश सिंह के साथ ओमप्रकाश ,पैरावेट देवब्रत पांडेय ,आनन्द यादव, विनय कुमार ,अरविंद व राजनारायण मौर्य ने सहयोग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)