google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देश के इतिहास में प्रथम बार मध्यम वर्गीय एवं गरीबों का ऐतिहासिक बजटपुष्पेन्द्र

बुढार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर परिषद बुढार के अंतोदय समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र ताम्रकार ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व मेंभारत की वित्तमंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण जी के द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 आमजन के सशक्तिकरण का प्रतीक है।

इसमें 12 लाख तक की आय करमुक्त कर मध्यम वर्ग को राहत दी गई है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए दोगुनी कर छूट उनके सम्मान का प्रतीक है।
टीडीएस की सीमा 10 लाख तक बढ़ाकर व्यवसायियों को सहूलियत दी गई है, वहीं चार वर्षों तक आईटी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा करदाताओं के लिए बड़ी सौगात है।
ई बी वाहन, मोबाइल फोन, एलईडी, एलसीडी,टीवी कैंसर की दवाएं, कपड़े जूते सस्ते हुए
किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख, धन-धान्य योजना का पूरे देश भर के किसानों को लाभ, साथ ही खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए बड़ी सौगातें प्रदान की हैं।
देशभर में मेडिकल कॉलेज की 75 हजार सीटें बढ़ाने आईआईटी की सीटें दोगुनी करने का ऐलान किया गया है।
रोजगार के नए अवसर उद्योग और विकास के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं लाई गई हैं
यह बजट आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की दिशा में ऐतिहासिक समृद्ध, शक्तिशाली, विकसित भारत का निर्माण में अपनी अहम भूमिकानिभाएगा।।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)