google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध आरा मिल पर वन विभाग ने किया छापेमारी

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 24 जून 2024 रविवार को नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव मे वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से आरा मिल संचालित होने की गुप्त सूचना पर छापेमारी किया। छापेमारी अभियान में वन प्रक्षेत्र महाराजगंज के आरओएफ अविनाश कुमार,वनपाल टंडवा गौतम कुमार,वनरक्षि टंडवा सूरज कुमार,वनरक्षि काला पहाड़ महेश कुमार एवं टंडवा थाना पुलिस के साथ फुलवरिया गांव निवासी कन्हाई शर्मा पिता स्व लखन शर्मा के आरा मिल को घेर लिया। छपेमारी मे बड़ी संख्या मे अवैध लकड़ी और चीरा हुआ पटरा बरामद किया गया साथ ही लकड़ी चीरने का एक आरा मशीन भी जप्त किया गया।वन विभाग कियस्करवाई से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)