google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सभी ‘गिले-शिकवे’ भुलाकर एकजुटता से दें एनडीए का साथ :प्रदीप कुमार सिंह

एनडीए कार्यालय पलासी का उद्घाटन के मूल पर सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल कार्यक्रम में रहे मौजूद

पलासी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सिकटी विधानसभा में चुनाव संचालन के लिए पलासी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कार्यालय का उद्घाटन किया। अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काट कर चुनाव संचालन के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया। वहीं कार्यालय उद्घाटन के बाद सिकटी के लोकप्रिय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल,जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झर, एनडीए प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सांगठनिक पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उमंग व जोश के साथ मतदाताओं से मुलाकात कर उन तक पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये कार्यों को पहुंचाने व उनके प्रणाम के निवेदन को भी पहुंचाने का निर्देश दिया। प्रदीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम सभी एनडीए के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से कहना चाहेंगे की आप सभी एकजुट होकर इस चुनाव में एनडीए का साथ दें और पीएम मोदी को पुनः देश के प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल समेत जिला व सिकटी विधानसभा के तमाम पदाधिकारी व एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)