सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड
खरसावां, (झारखंड) 07 अगस्त 2025:– खरसावां, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनके काफिले में शामिल सुरक्षा कर्मियों ने चार लुटेरों को पकड़कर खूंटी पुलिस के हवाले कर दिया। अर्जुन मुंडा खूंटी के आम्रेश्वर धाम में पूजा कर खूंटी लौट रहे थे। इसी दौरान पता चला कि कुछ लुटेरों ने मवेशी चरा रही बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली खींच ली है। इसके बाद उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड के सहारे उन लड़कों का पीछा किया और उनको पकड़ा। इन चारो युवकों ने लूट की घटना में शामिल होने से इनकार किया है। इस मामले की जांच जारी है। बताया जाता है कि उक्त महिला ने जैसे ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की गाड़ी को देखी, वह चिल्लाने लगी, जिसके बाद महिला से उन्होंने पूछताछ की, जिसके बाद गाड़ी को तेजी से दौड़ाकर लूटेरों को पकड़ लिया। गौरतलब है कि इससे पहले अर्जुन मुंडा ने खूंटी के आम्रेश्वर धाम में पूजा अर्चना की. इस दौरान उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी थी। इसके बाद वे पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मिलने भी पहुंचे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



