google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*वी पी एस केराकतपुर के छात्रों ने लिया डॉलफिन संरक्षण का संकल्प*


समाज जागरण रंजीत तिवारी
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे डॉलफिन संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर के छात्रों द्वारा गंगा डॉलफिन के साथ-साथ  समस्त जलीय जंतुओं के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय के छात्रों द्वारा डॉलफिन के संरक्षण की जागरूकता को दर्शाते हुए पोस्टर बनाये गए और उन्हें डाल्फिन संरक्षण हेतु सामाजिक भागीदारी से भी परिचित करवाया गया जिसके लिए उन्होंने शपथ भी ग्रहण की।


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में हमारे विद्यालय का संपूर्ण योगदान रहेगा। हम किसी भी जलीय या स्थलीय जीव-जंतुओं के शिकार की अवहेलना करते है और अपनी शिक्षा प्रणाली के माध्यम से छात्रों तक समय-समय पर ऐसे संदेशों का प्रचार-प्रसार करते रहते है जिससे आने वाले समय में छात्र अपने नैतिक मूल्यों को समझ सकें और साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों से भी परिचित हो सकें।संकल्प कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)