दैनिक समाज जागरण
गौतम कुमार अनुमंडल संवाददाता दाउदनगर
औरंगाबाद ( बिहार) गोह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह रालोजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणविजय कुमार सिंह को सड़क हादसा में घायल हो गए हैं। बताते चलें कि पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार सिंह रविवार को किसी काम से पटना जा रहे थे। इसी बीच गया टाउन में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में इनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, गाड़ी की टक्कर काफी जोरदार थी।जो कि गाड़ी की दाहिने साइड का टायर एक्सेल से अलग हो गई। वहीं पूर्व विधायक जी को हल्की फुल्की चोटें भी आईं है।इस हादसे में पूर्व विधायक की गनिमत अच्छा रहा कि हल्की-फुल्की चोट आने के बाद भी बाल बाल सुरक्षित बच गए हैं। तत्काल वे गया के निजी क्लिनिक में इलाज कराकर सुरक्षित अपने आवास पर चले गए हैं। अभी स्थिति सम्मान्य बताई जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



