समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तुरी । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद की प्रथम बैठक में परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए। इस बैठक में अनुसूचित जाति के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं अनुसूचित क्षेत्र के सर्वाधिक विकास हेतु सुझाव पर चर्चा की गई। बैठक में विभागीय मंत्री परिषद के उपाध्यक्ष,सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



