google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मनरेगा योजना से प्राथमिक विद्यालय मरातीपुर कुर्साकांटा में हुआ बैडमिंटन कोर्ट का शिलान्यास

कुर्साकांटा ।

मनरेगा योजना से प्राथमिक विद्यालय मरातीपुर कुर्साकांटा परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का मंगलवार को शिलान्यास किया गया। पंसस प्रतिनिधि डायमंड वर्मा ने बताया कि मनरेगा योजना से लगभग एक लाख 11 हजार की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है।इस तरह के खेल मैदान तैयार होने से बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य विद्यालय में भी इस तरह की योजनाओं का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर शिलान्यास करने वालों में कृष्णदेव झा,मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, प्रधानाध्यापक संजय मल्लिक, बमबम झा, गोपाल मंडल, सतीश मंडल, घनश्याम मंडल, बिरेंद्र मंडल, श्रवन मंडल,उपेंद्र मंडल, बिनोद मंडल, विपिन मंडल, अमित विश्वास, रंजीत विश्वास,रोहित मंडल, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)