google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार, पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना पन्नूगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय/ऑपरेशन) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 8 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए सैना नहर पुलिया के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी दोपहर करीब 1:20 बजे की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में मिन्टू उर्फ विवेकानंद शुक्ला (32 वर्ष) निवासी पकरहट, संतोष कुमार (33 वर्ष) निवासी राकी, लवकुश (25 वर्ष) एवं अनिल कुमार (30 वर्ष) निवासी बजरा थाना पन्नूगंज शामिल हैं। ये सभी आरोपी मु0अ0सं0 70/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, चारों अभियुक्त लंबे समय से फरार थे और इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, उपनिरीक्षक शिवबदन यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल बना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)