दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 2 अक्टूबर 2023 औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव से एससी एसटी मामलों में फरार चल रहे चार अभियुयुक्तों गिरफ्तार किया है ।एस आई देवनंदन पासवान एवम सशस्त्र बल ने गुप्त सूचना के अधार पर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी ललन पासवान,रामप्रवेश विश्वकर्मा,प्रवेश सिंह और रामदेव प्रजापति को घर से गिरफ्तार किया है।
मामले मे टंडवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर एससी एसटी एक्ट मामले में प्राथमिकी दर्ज था। सभी अभियुक्त काफी दिनो से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना पर तत्वरित कार्रवाई करते हुए विशुनपुर गांव मे छापेमारी कर उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



