रामनवमी पर वीर शिवाजी सेना निकालेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों का हुआ शंखनाद

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में वीर शिवाजी सेना राष्ट्रसेवी संगठन द्वारा भव्य शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को शहर के खगड़ा स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और ध्वज पूजन कर आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम की आराधना करते हुए शोभायात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना की।


संगठन के अध्यक्ष सुमित साहा ने बताया कि आगामी 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा खगड़ा काली मंदिर (मछमरा) से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गौशाला स्थित शिव मंदिर धाम में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस बार शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भक्ति गीत और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहेगा।


संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार ने जिलेवासियों को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी वीर शिवाजी सेना राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण की भावना के साथ इस आयोजन को संपन्न करने जा रही है। उन्होंने सभी रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर संगठन विस्तारक संतोष गुप्ता, संजीत, आदित्य, अभय, कृष्णा, अंकित, उदय, तरुण, चेतन, कोमल, श्रुति, पिया, लक्ष्मी, कुसुम, मुस्कान, टुम्पा और रिचा सहित संगठन के कई अन्य सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की और तैयारियों को अंतिम रूप देने का संकल्प लिया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)