समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
कृषि विभाग द्वारा पर्यावरण अनुकूल सीधी बुआई को बढ़ावा देने हेतु धान एकीकृत फसल विकास कार्यक्रम अंतर्गत सीधी बुआई (डी.एस.आर.) पद्धति प्रदर्शन हेतु पुआरी-खुर्द गांव का चयन किया गया है l जिसके अंतर्गत योजनानुसार धान की सीधी बुआई करने से बीज व उर्वरक कम लगेगा रोग कम लगेगा जिससे किसानों का लागत कम लगेगा निर्धारित कृषि निवेश यथा बीज, सूक्ष्म पोषक तत्व तथा फसल सुरक्षा प्रबंधन के निवेश शतप्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराये जायेंगे l
इस क्रम में राजकीय बीज भण्डार, हरहुआ द्वारा चयनित कृषको में धान के बीज का निःशुल्क वितरण किया गया l वितरण कार्यक्रम में कुन्दन सिंह, सहायक विकास अधिकारी(कृषि), बच्चूलाल प्रभारी, राजकीय बीज भंडार, कृष्ण कुमार मौर्य, आकांक्षा, राम सकल तथा कृषक कैलाश सिंह, अजीत कुमार,राधेश्याम सिंह,अमर नाथ सिंह,सुनील कुमार सिंह रामबली सिंह उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



