google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरहुआ में फूंका गया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व राहुल गांधी का पुतला

*प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा विरोध।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
अजगरा विधानसभा के हरहुआ मण्डल में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हरहुआ चौराहे पर दोनों नेताओं का पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया।


मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मण्डल अध्यक्ष ने कहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। राहुल गांधी और अजय राय सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।


प्रदर्शन के दौरान “राहुल गांधी माफी मांगो”, “अजय राय होश में आओ”, “नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद” के नारे लगाते रहे।
प्रमुख रूप से अरुणेंद्र सिंह, पंकज तिवारी, मनोज पटेल, अनिल पाण्डेय, अपरबल सिंह,अखिलेश पटेल, सर्वजीत यादव, विनोद पटेल, धर्मेंद्र सिंह, उत्कर्ष राय, मनीष सिंह, शिवबालक पटेल, संजीव पटेल, श्यामजतन पटेल समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)