google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

न प अध्यक्ष के प्रयास से निशुल्क पेयजल की सुविधा

जल है तो कल है- अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता अनूपपुर l जिले के नगर परिषद बरगवां अमलाई अंतर्गत भीषण गर्मी से रेलवे स्टेशन तथा नगर परिषद के वार्डो से गुजरने वाले राहगीरों को शीतल पानी मिल सके ऐसे उद्देश्य एवं सेवा भाव के साथ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता के द्वारा नगर परिषद बरगवां अमलाई के सहयोग से लगातार राहगीरों को निशुल्क प्याऊ जल के माध्यम से शीतल व ठंडा जल प्रदान किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए, रेलवे प्लेटफार्म में यात्रियों की सुविधा के लिए व नगर परिषद के वार्डो से राहगीर जब गुजरते हैं तो प्रत्येक वार्डों के पार्षदों के द्वारा प्रत्येक राहगीरों को ठंडा पानी पहुंचाने का काम करते दिखाई देते है। ठंडे पानी को देखकर राहगीर खुद पानी पीने के लिए पानी के पास खींचे चले आते है। अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया की रेलवे स्टेशन अमलाई के प्लेटफार्म में यात्रियों की सुविधाओं के लिए तथा नगर परिषद बरगवां अमलाई में गर्मी के मौसम में हम मुसाफिरों को ठंडा पानी पिलाते हैं। गर्मी के तीन महीने तक यह काम करते हैं हर वार्डों में और जरूरतमंद जगहो पर यह जल-सेवा की जाती है। जिसमें नगर परिषद के सभी पार्षदों का बराबर सहयोग मिलता है l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)