दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद))
नबीनगर (बिहार) 12 नवंबर 2024 नवीनगर थाना के निकट पंचदेव स्थल स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 17 नवंबर को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है।शिविर में मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र से संबंधित बीमारियों की जांच निःशुल्क की जाएगी। जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। निःशुल्क शिविर को लेकर जागरुकता रैली भी निकाली गई। आयोजको ने बताया कि शिविर में जांच कराने के लिए मरीजों को आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र लेकर आना होगा।आयोजको ने बताया कि श्री साई लायंस नेत्रालय पटना बिहार के सहयोग से दृष्टि विहीनता उन्मूलन कार्यक्रम के तहत यह शिविर आयोजित हो रही है जिसमें अनुभवी चिकित्सकों की टीम के द्वारा निशुल्क नेत्र जांच तथा निशुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। नेत्र जांच शिविर सुबह 9:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति नेत्र रोग से जुड़ी समस्या को चिकित्सकों को देखाकर कर उचित सलाह और दवा ले सकते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



