210 मरीजों की जांच, 42 आप्रेशन के लिए चयनित
(मन्नू शर्मा पराशर दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब)
जैतो, 8 मार्च : नामवर समाज सेवी संस्था लायन क्लब जैतो गंगसर द्वारा संचालित लायन आई केयर सैंटर जैतो ने आज अबोहर के पीरखाना मंदिर में विशाल निशुल्क आई चैकअप कैम्प लगाया। लायन आई केयर सैंटर के चेयरमैन लायन राकेश रोमाणा और डायरेक्टर लायन प्रदीप सिंगला ने बताया कि इस कैम्प में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अकरिती सिंगला और उनकी टीम प्रियंका यादव, अंजना कुमारी,डिम्पल, सिमरन कौर,सुखबीर सिंह ने 210 मरीजों की आंखों का चैकअप किया।
कैम्प चेयरमैन लायन नरेश मित्तल ने बताया कि मामूली बीमारी बाले 168 मरीजों को दवाइयां मुफ्त दी गई और आप्रेशन वाले 42 मरीजों को लायन आई केयर सैंटर की बस द्वारा जैतो लाया गया,जहां उनके निशुल्क आप्रेशन करने के बाद दवाईयां और चश्मे भी निशुल्क दिये जाएंगे। मरीज़ों के रहने,लंगर ,चाय पानी की व्यवस्था भी हस्पताल द्वारा मुफ्त होगी।
इस कैम्प में अबोहर से श्री अजय गुप्ता, श्री हरीश गुप्ता, श्री विशाल बांसल, श्री सुमेश भटेजा और जैतो से प्रधान लायन कुलभुषण माहेश्वरी, जोन चेयरपर्सन लायन भुषण रोमाणा,सचिव लायन मनू गोयल, खजांची लायन आशू मित्तल, पीआरओ लायन नरेश मित्तल, लायन रामअवतार वर्मा, लायन प्रवीण जैन का विशेष सहयोग रहा।उल्लेखनीय है कि अस्पताल द्वारा हर रविवार को किसी शहर या गांव मे निशुल्क आई चैकअप कैम्प लगाया जाता है । कैम्प दौरान जिन लोगों के आप्रेशन होने होते हैं उनको लायन आई केयर सैंटर जैतो अपनी बस से जैतो लाया जाता हैं। मुफ्त आप्रेशन के बाद उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जाता हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



