देश मे महिलाओ के अन्दर तेजी से बढते सर्वाइकल कैंसर के मामले बेहद चिन्ता की बात है इसकी रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर एवम भारत सरकार टकसाल नोएडा MINT के द्वारा 9 से 15 वर्ष की उम्र तक की लड़कियों को लगायी जाने वाली मुफ्त HPV वैक्सीन लगायी जानी है इसके प्रचार- प्रसार हेतु महिला उन्नति संस्था द्वारा जारी जागरूकता अभियान के दूसरे चरण के अन्तर्गत आज नोएडा के सैक्टर 121 गढी चौखंडी गांव स्थित श्रीकृष्ण इंटर कालेज प्रांगण मे जागरूकता कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और HPV टीकाकरण के बारे मे जानकारी दी गई ।

कार्यशाला मे रेनूबाला शर्मा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण-कारण और उपचार के बारे मे विस्तार से बताते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक घातक जानलेवा बीमारी है इसके कारण देश मे हर साल लगभग 75 हजार महिलायें अपनी जान गंवा रही है अगर समय पर इसकी पहचान हो जाये और नियमित जांच – इलाज कराकर इसके खतरे से बचा जा सकता है। वहीं अनिल भाटी ने बताया कि महिलाओ मे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर एवम भारत सरकार टकसाल नोएडा द्वारा बच्चियों को मुफ्त HPV टीकाकरण लगाये जाने की जीवन रक्षक पहल की गयी है जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए और बच्चियों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने जिला प्रशासन और नोएडा मिंट की इस पहल की सराहना करते हुए विधालय मे शत प्रतिशत छात्राओं को वैक्सीनेशन कराये जाने की बात कही । बच्चियों को टीकाकरण, कैंसर पर कार्य करने वाली संस्था ब्यूटीफुल टुमारो द्वारा किया जायेगा। इस दौरान डा.राहुल वर्मा, सहसचिव विजय तंवर शिल्पा यादव आदि उपस्थित रहे।



