पटौदी/सुरेश कोहली : इलेक्ट्रोपैथी प्रैक्टिशनर काउंसिल हरियाणा व सामाजिक संस्था बुजुर्ग सेवा मेरा स्वाभिमान केयर फाउंडेशन के संयोजन से बाबा पूरणमल कासन मेले के अवसर पर निशुल्क इलेक्ट्रोपैथी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। काउंसिल के अध्यक्ष व आयुष्मान इलेक्ट्रोपैथी हॉस्पिटल के संचालक डॉ ललित गोला ने बताया की मेले के अवसर पर हानिरहित हर्बल इलेक्टोपैथी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। जिस से ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिले। बुजुर्ग सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष व काउंसिल के मीडिया प्रभारी डॉ गौतम तंवर ने बताया कि मेले के अवसर पर तीन दिनों तक बड़ी शिव मूर्ति पार्क, नजदीक गोरखनाथ मंदिर के पास कैंप लगाया जाएगा। क्षेत्र के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कैंप का लाभ उठाए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



