विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण
सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में स्वतंत्रता सेनानी मंगल बियार की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम में पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कबड्डी, दौड़, लम्बी कूद, कुर्सी दौड़, बालिका लम्बी कूद, आदि का आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि अनुज त्रिपाठी खेल कूद अधिकारी घोरावल द्वारा व विशिष्ट अतिथि एसआई रामज्ञान यादव और तहसील अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष राम अनुजधर द्विवेदी ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम नीतू, द्वितीय शिवानी और तृतीय अर्चना, 400 मीटर दौड़ में प्रथम पल्लवी, द्वितीय अमृता और तृतीय अमृता, लंबी कूद में प्रथम गोपाल, द्वितीय शिवम् और तृतीय रोहित, कुर्सी दौड़ में प्रथम शीनू, द्वितीय आयुष और तृतीय अंकित पटेल को सांसद द्वारा प्रमाण पत्र व टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया। द्वितीय पाली के मुख्य अतिथि सोहनलाल माली उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग व विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल कुमार मौर्य व शिव मंगल बियार सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कबड्डी में प्रथम अहरौरा व द्वितीय में जोगिनी की टीम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमृता बियार, पल्लवी, शिवानी, अर्चना बियार,नीतू, निधि आदि ने भाग लिया। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मृति सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के आयोजक मोहनलाल बियार ने किया। इस अवसर पर केपी मौर्य, मुर्शीद जमाल, उमेश कुमार, फ़ूल चंद, श्याम सुंदर, राज़ नारायन, अमर भारती, ग़ुलाब प्रसाद इत्यादि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



