google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीआरसीएम इंजीनियरिंग काॅलेज बहल में हुई फ्रेशर पार्टी “फिएस्टा -2025”

दीपेश बने मिस्टर फ्रेशर व आरजू बनी मिस फ्रेशर

दैनिक समाज जागरण,
[ महेन्द्र जावला बहल ]

बहल, 8 नवम्बर। बीआरसीएम काॅलेज आफॅ इंजीनियरिंग एंड टैक्नालोजी बहल में “फिएस्टा -2025” फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय परम्परा के अनुसार तिलक लगाकर जूनियर्स का स्वागत किया व भविष्य में हमेशा सच्चाई पर चलने की सिख भी दी। कालेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में माॅं सरस्वती के समक्ष द्विप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीआरसीएम शिक्षण समिति के निदेशक डा. एस के सिन्हा रहे। डा सिन्हा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सभी स्कूली शिक्षा प्राप्त कर काॅलेज मे आये है। कालेज मे स्कूल की अपेक्षा आपको ज्यादा आजादी रहती है लेकिन आपको सही दिशा में चलते हुए अपने सपनों को पूरा करना है। आपको किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर अपना सर्वागिण विकास करना है व देश के विकास में भागीदार बनना है। बीआरसीएम में छात्रों के लिये सुविधाओं की कोई कमी नही है आपको उनका फायदा उठाना है।
काॅलेज प्राचार्य डा. अनुज शर्मा ने नये छात्रों का स्वागत किया व काॅलेज के एकेडमिक कार्यो के बारे में बताया की हमारे यहाॅं पर उतम फैकल्टी है व हम गुणवता पर ध्यान देते। बीआरसीएम से पास आउट छात्र देश विदेश में कार्य कर रहें है। छात्रों को अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए व छात्र व शिक्षक के बीच अन्तर नही होना चाहिए।
द्वितिय वर्ष के छात्र दलिशा सिंगल व सचिन ने मंच का संचालन किया। पार्टी की शुरूवात परिचय दौर से की गई। इस दौरान छात्रों की ओर से रैंप वाॅक व माडलिंग भी की गई। अंत में प्रश्न उत्तर राउंड में छात्रों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। छात्रों के प्रर्दशन के बाद निर्णायक मंडल डॉ अनीता तंवर व पवन चौहान द्वारा दिये गये नतीजो में दीपेश को “मिस्टर फ्रेशर” व आरजू को “मिस फ्रेशर” चुना गया। इसके अलावा हितेश “मिस्टर इव” व खुशी को “मिस इव”,कृष्ण कुमार को “मिस्टर ईन्टरो” व भारती को “मिस ईन्टरो”, हिमांस को “वाईस आफॅं बीआरसीएम” व जॉनी को “एंटरटेनर आफ बीआरसीएम” चुना गया। कार्यक्रम के अंत में अनिता दलाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर डाॅ. एस के सिन्हा निदेशक बीआरसीएम एजूकेशन सोसायटी, प्राचार्य डाॅ अनुज शर्मा, लाॅ कालेज प्राचार्य डा. सुनिल शुक्ला, बीआरसीएम ज्ञानकुंज स्कूल प्राचार्य राजेश झाझड़िया, बीआरसीएम शीशुकुंज प्राचार्य सदीप टंडन, रजिस्ट्रार पवन पंघाल , आदित्य मिढ़ा, वित अधिकारी, डा. विवेक कुमार, डा. जितेन्द्र गौड, डॉ अनीता तंवर, पवन चौहान, अमित फोगला, सुरेश जांगड़ा, अनीता दलाल, रविंद्र सहित सभी शिक्षक, गैर शिक्षण स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)