दफादार चौकीदार पंचायत शाखा हजारीबाग जिला कमेटी की बैठक संपन्न

समाज जागरण हजारीबाग
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 8 नवंबर , 2025 को झारखण्ड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा हजारीबाग जिला कमिटी की एक आवश्यक बैठक पुराना समाहरणालय के सामने यात्री शेड हजारीबाग में हुई।

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने की और इसका संचालन मुन्नीलाल पासवान ने किया । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने भाग लिए ।

बैठक में लिए गए निर्णय- जिला चयन समिति में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि को रखा जाय, ए सी पी/ एम ए सी पी का लाभ दिया जाय , बीट में ही ड्यूटी कराई जाय, , यात्रा भत्ता दिया जाय , योग्यता के आधार पर पदोन्नति की जाय, पुलिस की तरह ही चौकीदार दफादारों को भी।13 माह का वेतन दिया जाय,माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय , रांची द्वारा झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली __ 2015 में उल्लेखित प्रावधानों और चौकीदारों की नियुक्ति के संबंध में पारित आदेश के कारण झारखंड में चौकीदारी व्यवस्था समाप्त होने से जनहित और राज्यहित में बचाना ,सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराना , 01 जनवरी , 1990 के पूर्व और बाद में सेवा निवृत चौकीदार और दफादारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करना , सेवा विमुक्त और एवजी चौकीदारों को न्याय दिलाने हेतु तत्काल अध्यादेश जारी करना या झारखंड ग्राम चौकीदार ( संशोधन) विधेयक – 2025 पारित कराना ,झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली- 2015 में उल्लेखित प्रावधानों के खिलाफ में जिलों में चौकीदारों के रिक्त पदों पर की गई अवैध नियुक्ति को जनहित और राज्यहित में तत्काल रद्द करना और चौकीदारों से चौकीदारी मैनुअल में दिए गए प्रावधानों एवं समय समय पर राज्य सरकार द्वारा निर्गत आदेशों के आलोक में ही ड्यूटी कराना और बैंक ड्यूटी, कैदी स्कॉट, रोड गश्ति और डाक ड्यूटी कराने पर रोक लगाना , बकाया वर्दी भत्ता का भुगतन करना , प्रमुख है बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारत की सबसे पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था चौकीदारी व्यवस्था बचाने के लिए झारखण्ड राज्य दफ़ादार चौकीदार पंचायत द्वारा रांची में 06 दिसम्बर , 2025 कोआयोजित रैली प्रदर्शन भाग लेने का निर्णय हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्री रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि झारखण्ड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्रांक 5020 दिनांक 11 सितंबर , 2017 के द्वारा झारखंड के सभी उपायुक्त और सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया गया है कि चौकीदार दफादारों से चौकीदारी मैनुअल में दिए गए प्रावधानों के आलोक में ही ड्यूटी कराई जाय और बैंक ड्यूटी, कैदी स्कॉट, रोड गश्ति और डाक ड्यूटी कराने पर रोक लगाई जाय और इसको सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय ।लेकिन हजारीबाग जिला के किसी थाना में इसका अनुपालन नहीं हो रहा है ।
बैठक में राजेश दुबे रामदेव प्रसाद यादव, मुन्नीलाल पासवान, ब्रह्मदेव शर्मा, दशरथ ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, धनेश्वर, पासवान, उमेश यादव, सोनेलाल ठाकुर, पुष्प देवी, भुनेश्वर पासवान, शमसुद्दीन मियां, बासुदेव पासवान आदि शामिल थे ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)