आगरा की एक लड़की को मुंबई के एक लड़के से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। लड़के ने बताया कि एक बड़ी कंपनी में नौकरी करता है। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार किया और उनकी शादी कर दी। शादी के दो महीने बाद जब लड़की मायके आई और उसका पति उसे लेने नहीं आया, तो वह खुद ससुराल पहुंच गई। वहां उसे पता चला कि उसका पति और उसके परिवार वाले किराए पर रहते थे और अब वे वहां से चले गए हैं। इस जानकारी से लड़की को गहरा सदमा लगा। यह सुनते ही लड़की के होश उड़ गए। लड़की ने परिवार परामर्श केंद्र की मदद ली है। काउंसलिंग के दौरान युवती ने बताया कि उसकी शादी 2 महीने पहले मुंबई में रहने वाले एक लड़के के साथ हुई थी। इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी। युवक ने बताया था कि बड़ी कंपनी में मोटे पैकेज पर नौकरी करता है। 3 महीने पहले लड़का परिवार के साथ मिलने आगरा भी आया था। उनके ब्रांडेड कपड़े और अमीरों वाला रहन-सहन देखकर लड़की के परिवार वालों को भी भरोसा हो गया कि लड़के का परिवार पैसे वाला है। दोनों की शादी कर दी गई।
शादी के बाद 2 महीने ससुराल रहने के बाद वह वापस आगरा चली आई, लेकिन जब पति उसे लेने नहीं आया तो वह अपने परिजनों के साथ ससुराल जा पहुंची। वहां लोगों ने बताया कि पति और उसका परिवार किराए पर रहता था। यहां से कुछ दिन पहले वह कहां चला गया इसकी कोई जानकारी नहीं है ? पूरा मामला सुनने के बाद काउंसलर डॉ. अमित ने इस मामले में मुकदमा करने की सलाह दी है।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



