google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

20 जनवरी से किरारी मस्तूरी में स्थित भू-फोड महादेव लटेश्वनाथ के प्रांगण में होगा भव्य मेले का आयोजन।

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मस्तूरी स्थित ग्राम पंचायत किरारी में भू-फोड महादेव के प्रांगण स्थल पर 20 जनवरी से मेला प्रारंभ होने जा रहा है जिसकी तैयारी में मेला समिति जुटी हुई है। ग्राम पंचायत किरारी के उपसरपंच ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी से किरारी मेले का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है इस बार भी भक्तों के लिए लटेश्वरनाथ महादेव के द्वार 20 जनवरी को खुले मिलेंगे। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले के साथ-साथ खिलौने मिठाईयां कपड़े की दुकान बर्तन की दुकान से लेकर कई प्रकार की जरूरतों के सामानों और दुकानों से किरारी मेला सुसज्जित होने वाला है। भोलेनाथ के दर्शन करने दूरदराज से इस बार भी श्रद्धालु किरारी मस्तूरी मेला देखने पहुंचेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)