
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी में रविवार महात्मा गांधी के जयंती के अवसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी ने महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर बूथ क्रमांक 176 बाजार मोहल्ला मस्तुरी में ब्लॉक स्तरीय भारत जोडो पद यात्रा की शुरुआत किया।
इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि बापू ने हमें सत्य अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया है।प्रेम करूणा सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया,।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने आज गांधी जयंती केअवसर पर बापू को श्रदधांजलि दी और कहा कि हम सब प्रण लेते हैं कि जिस तरह बापू ने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया उसी तरह हम भी अपने भारत को जोडेंगे।
इस अवसर पर मस्तुरी विधानसभा के छाया विधायक दिलीप लहरिया,प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रेम चंद जायसी, मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय एवं सीपत ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर, कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले,वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहर कुर्रे, महामंत्री डाक्टर आर.के वर्मा, युवा कांग्रेस के अशोक राजवाल,अमृत राठौर,अजय शर्मा,बादल खुटे,सुभाष टंडन, बिंदु जायसी,परसराम चंद्राकर,कार्तिक पटेल,अन्नू करियारे, राजमहत जे पी कोसले,अशोक सूर्यवंशी, उमेश कश्यप ईश्वर पाटनवार, देव सिंह पोर्ते, देवी कुर्रे, रामप्रताप दिनकर, महेंद्र कश्यप रामखिलाव यादव, तना बकड़े सहित बूथ जोन सेक्टर के पदाधिकारियों सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



