UP News: यूपी के भदोही जिल के औराई कस्बे में 9 बजे के आसपास एक दुर्गा पंडाल में अचानक से आग लग गई. वो आरती का समय था इसलिए काफी लोग एकत्रित थे. हादसे में 52 लोगों के झुलसने की खबर है.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के औराई कस्बे में एक दुर्गा पंडाल में आरती के समय भीषण आग लगने से पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया. हादसे आरती के समय हुआ. इस हादसे में 52 लोगों के झुलसने की खबर सामने आ रही है. घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. मौके पर बचाव कार्य जारी है.
शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग

भदोही जिलाधिकारी गौरंग राठी ने बताया कि इस हादसे में 52 लोग झुलसे हैं, जिसमें 20 लोगों को वाराणसी BHU रेफर किया गया है. 15 लोगों का तीन स्थानीय अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. हादसे में झुलसे 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई है. जिलाधिकारी ने आशंका जाहिर की है कि दुर्गा पूजा पंडाल में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग सकती है. डीएम ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है सही आकलन जांच के बाद ही पता चल सकेगा.
आरती के समय लगी आग
बताया जाता है कि जिस समय दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगी वह दौरान डेढ़ सौ लोग पंडाल में मौजूद थे और उस समय आरती हो रही थी जैसे ही आग लगी तो पंडाल में भगदड़ मच गई. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है.
- मेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हेतु डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षणसमाज जागरणगोड्डामेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण को ले उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने रविवार को स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित परियोजना स्थल का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लोगों ने डीडीसी को विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण…
- विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायतादैनिक समाज जागरण, संवाददाता ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के प्रयास से गंभीर बीमारी एवं सड़क दुर्घटना में घायल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक एक लाख रुपए कि आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस संबंध में विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को गंभीर रूप से बीमार…
- कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ पदमा प्रखंड सह आठगांवा के अध्यक्ष चुने गए जयकुमार पाण्डेय व सच्चिदानंद पाण्डेय बने सचिवपंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति प्रखंड पदमा सह अठगावां का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में समिति के सैकड़ो सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह पूरा चुनाव कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक के देख रेख…
- इटखोरी मोड़ पर सड़क हादसा, अज्ञात युवक की हुई मौतपंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा: पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के समीप रविवार शाम करीब पांच बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी पुलिस के सशस्त्र बल…
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’***नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








