दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 28 सितंबर 2023 औरंगाबाद जिले के नगर पंचायत नबीनगर के भवानोखाप मे गणेशोत्सव घूम धाम से एवम उल्लास पूर्वक मनाया गया।आज एक भव्य जुलूस के साथ गणेशोत्सव पुनपुन नदी में मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर भावानोखाप मे भगवान गणेश की भव्य एवम आकर्षक प्रतिमा स्थापित किया गया था एवम पूजा पाठ किया गया। शास्त्रीय दृष्टिकोण से प्रायः 10 दिनो तक चलने वाले गणेशोत्सव भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विध्नहर्ता,मंगलकर्ता के रूप मे माने जानें वाले श्री गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर भवानो खाप मे सायं 7 बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक एक सप्ताह रामलीला कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो बुधवार को समाप्त हुआ। जुलुस में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या मे सुरक्षा बल जुलूस के साथ चल रहे थे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



