google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गर्मी से बुरे हाल लोगो की परेशानी का आखिर जिम्मेदार कोन



नजीबाबाद दैनिक समाज जागरण नसीम उस्मानी


नजीबाबाद। बिजली ट्रांसफार्मर ना बदलने से नाराज़ लोगो ने देर रात्रि सपा विधायक तस्लीम अहमद के आवास का किया घेराव।भीषण गर्मी के कारण पिछले 4 दिनो से नही है बिजली आपूर्ति ट्रांसफार्मर बदलने की क्षेत्र वासी कर रहे है मांग।लोगो ने जमकर कियाहंगामा। नजीबाबाद चेयरपर्सन पति पूर्व चेयरमैन मोहम्मद मोअज्जम खान एडवोकेट भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होने के कारण पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा।
आपको बता दें कि गर्मी से बेहाल लोगों का कहना है कि मोहल्ला मुगलूशाह नजीबाबाद रात के 09:30 बजे के लगभग का दृश्य ये लोग अपनी खुशी के लिए बाहर सड़कों पर नहीं खड़े है बल्कि भयंकर गर्मी से परेशान और ऐसी गर्मी में एक मात्र राहत का सहारा बिजली वोह भी पिछले 3-4 दिन से गुल गुल होने की वजह ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड होना मगर न ही लोड को डायवर्ट किया जा रहा है और न ही हेवी लोड का हेवी ड्यूटी ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है पिछले महीने 08.06.2022 से लेकर 11.06.2022 तक भी ऐसा ही हुआ था जिसमे लोगो की हालात खस्ता हो गई थी और अब फिर ये ही हाल है इतने दिन से सिर्फ और सिर्फ पुराना ट्रांसफार्मर ही ठीक करके लगाया जा रहा है और मात्र एक घंटा भी नहीं चल रहा है। और लोगों का यह भी कहना है कि लोग इकठ्ठा होकर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के निवास पर काफी बार जा चुके है और अभी तक स्तिथि वैसी की वैसी ही है। आम आदमी किसके पास जाए।अगर कोई नेता अब ये कहे मैं आपकी परेशानी समझता हूं बिलकुल नहीं समझते समझना ही है तो अपने AC रूम को छोड़कर बिना बिजली के ऐसी गर्मी मे एक रात गुजारों जब परेशानी समझ आयेगी क्षेत्रीय विधायक हाजी तसलीम अहमद का कहना है कि लोगों की समस्या मेरी समस्या है जल्दी समाधान किया जा रहा है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)