google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गौतमबुद्धनगर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, 27 अप्रैल 2026 से लागू आदेश

गौतमबुद्धनगर। (Gautam Buddha Nagar) जिले में बढ़ते तापमान और हीट वेव (लू) को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी संबंधित विद्यालयों के संचालन समय (School Timing Change UP) में परिवर्तन किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जनपद में अत्यधिक गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि जनपद में संचालित सभी परिषदीय, अशासकीय, राजकीय विद्यालयों तथा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में दिनांक 27 अप्रैल 2026 से कक्षाओं का संचालन सुबह 07:30 बजे से 12:30 बजे तक किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए लिया गया है ताकि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाया जा सके।

सभी विद्यालयों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढे

Min 70% Off On Sunhttps://fktr.in/k109hrsglasses
SALE LIVE



Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)