नोएडा। संदीप गर्ग
नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सेक्टर-130 नोएडा (Sector 130 Noida) में आंतरिक सड़कों के किनारे लगे पेड़-पौधे (Trees Maintenance in Noida) देखभाल के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। सेक्टर-130 आरडब्ल्यूए (RWA Sector 130 Noida) के उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा पेड़ों की सिंचाई और रखरखाव (Tree Watering and Maintenance Contract Noida) के लिए ठेकेदार को टेंडर (Tender in Noida Authority) दिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य पूरी तरह लापरवाही भरा है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पेड़ों में पानी डालने के लिए आवश्यक व्यवस्था जैसे थावले (Watering System for Trees) तक नहीं बनाए गए हैं, जिससे नियमित सिंचाई नहीं हो पा रही है और सेक्टर की हरियाली (Greenery in Noida Sector 130) प्रभावित हो रही है।
इसके बावजूद नोएडा प्राधिकरण द्वारा ठेकेदार को भुगतान (Payment to Contractor Noida Authority) किया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप और गहरे हो गए हैं।
आरडब्ल्यूए ने यह भी कहा कि प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी सेक्टर निरीक्षण (Noida Authority Inspection) के लिए नियमित रूप से नहीं आते। लगभग दो वर्ष पहले अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी (CEO Noida Authority Vandana Tripathi) द्वारा दौरा किया गया था, लेकिन उसके बाद दिए गए निर्देशों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच (Investigation in Noida Authority Work) कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई (Action Against Contractor Noida) की जाए।
#NoidaNews #NoidaAuthority #Sector130Noida #TreeMaintenance #RWAComplaint #HindiNews #NoidaUpdate #GreenNoida #BreakingNewsNoida
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








