google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*घरेलू विवाद में   पति ने खाया जहर ,इलाज के दौरान हुई मौत*

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-पदमा ओपी थाना क्षेत्र के दोनयी कला निवासी बिरजू मेहता(45 वर्ष) पिता पुनीत मेहता ने घरेलू विवाद में बीते शनिवार की रात को ज़हर खा लिया।परिजनों को इस बात का पता चलने पर उसे तुरंत सदर अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया जहाँ इलाज के  दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई।लाश का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद आगे परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक इससे पूर्व भी दो बार जहर  खाने का प्रयास कर चुका था।मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी,व तीन पुत्र को अनाथ कर गया है।तीनो पुत्रो की उम्र क्रमशः 18 वर्ष,15 वर्ष व 12 वर्ष बतायी जा रही है।इस अकस्मात हुई घटना से पूरा  गांव स्तब्ध है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)