झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन हजारीबाग का सांगठनिक चुनाव संपन्न।
समाज जागरण हजारीबाग: झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन का सांगठनिक चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। हजारीबाग जिले में पिछली कमेटी 3 साल के बाद भंग कर दी गई थी और नए सांगठनिक चुनाव के लिए 16 नवंबर को निर्धारित तिथि को चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव हजारीबाग स्थित जैपैनीज डैफोडिल् स्कूल इमली कोठी चौक हजारीबाग मैं कराई गई। प्राइवेट स्कूल के मुख्य ट्रस्टी मधुप मनोहर के देखरेख में चुनाव संपन्न कराई गई । अध्यक्ष पद के लिए दो नाम आए पहले आवेदन छोटेलाल साव और दूसरा आवेदन मधुसूदन मेहता ने दिया ।


सचिव पद के लिए मात्र एक उम्मीदवार आमिर अल्ताफ ने अपना आवेदन जमा किया। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मतदान से किया गया जिसमें मधुसूदन प्रसाद मेहता को 46 मत आए और छोटेलाल साहू को 27 मत मिले। मधुसूदन मेहता को अध्यक्ष बहुमत के आधार पर चुन लिया गया । सचिव पद के लिए चुनाव में मात्र एक उम्मीदवार अमीर अल्ताफ ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की और अपना आवेदन दिया । एक ही आवेदन आने के फल स्वरुप उन्हें निर्विरोध जिला सचिव चुन लिया गया ।
पूर्व के अध्यक्ष विनोद भगत और सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा को झारखंड राज्य में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दी गई । इसमें पुराने कमेटी के सारे सदस्य केंद्रीय कमेटी के मेंबर हुए । केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष विनोद भगत और सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा को बनाया गया।
चुनाव संपन्न कराने की मुख्य जिम्मेदारी संयोजक मधुप मनोहर और मनोज राय को सौंप गई थी । जिन्होंने बखूबी चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेवारी पुरी की। कुल 74 मेंबर इलेक्शन में मतदाता थे। जिसमें 73 ने अपना मतदान किया । एक सदस्य उपस्थित नहीं हो सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



