google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोसाइटी अध्यक्ष व सचिव लोगों को न करें परेशान, नियमों का करें पालन : गाज़ियाबाद जिलाधिकारी

लगातार मिल रही शिकायतों पर बनी विशेष जांच समिति, अभद्रता करने वाले बॉउंसरों पर भी होगी कार्रवाई

गाज़ियाबाद। जनसुनवाई के दौरान लगातार यह शिकायतें सामने आ रही हैं कि कई सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को सोसाइटी के अध्यक्ष और सचिव द्वारा परेशान किया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गाज़ियाबाद के जिलाधिकारी ने विशेष जांच समिति के गठन के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सोसाइटी के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की अनहोनी या अभद्रता की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित पदाधिकारियों और बॉउंसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जो इन शिकायतों की जांच करेगी।
जिलाधिकारी ने सभी सोसाइटी अध्यक्षों और सचिवों को हिदायत दी कि वे निजी स्वार्थ छोड़ें, नियमों को आत्मसात करें और अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा से निभाएँ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)