नई दिल्ली। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने क्रिकेटरों और खुद जैसे कथावाचकों के प्रति समाज की सोच पर सवाल उठाया है।
शास्त्री ने कहा —
“एक क्रिकेटर भारत में करोड़ों कमाकर लंदन में घर बनाता है, मैं कथा से कमाकर गरीबों के लिए अस्पताल बनाता हूँ, फिर भी मैं ‘धोखेबाज’ और वो ‘हीरो’ कहलाता है।”
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने शास्त्री की बात का समर्थन किया, वहीं कुछ ने इसे क्रिकेटरों पर सीधा निशाना बताया। धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान धार्मिक आयोजनों और समाज में दोहरे मापदंडों पर चर्चा को नया मोड़ देता दिख रहा है।