google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गाजियाबाद नगर निगम के सामने महिला से छेड़छाड़, पब्लिक ने मनचले कर दी पिटाई

पुलिस की 112 पर 20 मिनट की देरी, सुस्त रवैये पर सवाल

गाजियाबाद। शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कल शाम करीब 6 बजे गाजियाबाद नगर निगम कार्यालय के सामने नवयुवक मार्किट मे एक मनचले युवक को महिला की शिकायत पर पब्लिक ने घेरकर जमकर पीट दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक पीड़ित महिला का लगातार पीछा कर रहा था। पीड़िता पर नैन-मटके इशारे करते हुए टोका, जब महिला ने नगर निगम कार्यालय के सामने उसका विरोध किया और शोर मचाया, तो आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। वायरल वीडियो मे भी देखा जा सकता है खुद को घिरता देख आरोपी भागने लगा, लेकिन पब्लिक ने पीछा कर उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी।

छेड़छाड़ की घटना के बाद महिला की ओर से 112 पर पुलिस को कॉल की गई, लेकिन पीड़िता ओर जनता का आरोप है कि चौकी करीब होने पर भी 20 मिनट तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान भीड़ के गुस्से से आरोपी की पिटाई 20 मिनट तक जारी रही। ज्यों ज्यों भीड़ बढ़ती रहीं, त्यों त्यों जनता सबक सीखती रहीं, महिला अपमान का घृणित कार्य बताकर अपना हाथ साफ करती रही जों भी आता थप्पड़ लात घुसे से मारता रहा, बाद में चौकी से मात्र एक पुलिस कांस्टेबल मौके पर पहुंचा जनता से आरोपी को बचाने लगा यह मामला करीब 30 मिनट तक चला, मनचला तब तक जनता से लात घुसे से खूब पीटा, काफी देर बाद 112 बाइक मौके घटना स्थल पर आयी आरोपी को भीड़ से बचाकर क्षेत्र अनुसार सिहानी गेट चौकी से घंटाघर थाना थाना ले गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती, तो हालात इतने बिगड़ते नहीं। सिहानी गेट पुलिस चौकी करीब होने पर यह पुलिस का सुस्त रवैया है जनता को बिलकुल पसंद नहीं आया वहीं महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की तत्परता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)