बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर दैनिक समाज जागरण , गाजीपुर भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ के प्रीमियर शो का साक्षी बनने जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे होटल द ग्रैंड पैलेस, गाजीपुर में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, गाजीपुर भोजपुरी सिनेमा की जन्मभूमि रहा है। ऐसे समय में जब भोजपुरी सिनेमा अपनी पहचान के संकट से गुजर रहा है, फिल्म ‘कवन कसूर’ एक नई दिशा और सार्थक प्रयास के रूप में प्रस्तुत की जा रही है।

कार्यक्रम के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर तथा एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने सभी गणमान्य अतिथियों और फिल्म प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है। उनकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



