समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
अपराध पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर कपसेठी थाने में सभी हिस्ट्रीशीटरों की परेड आयोजित की गई। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विकास मौर्य ने हिस्ट्रीशीटरों की उपस्थिति दर्ज की, उनके आचरण की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।थाना प्रभारी ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें। उन्होंने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। मौर्य ने कहा कि यदि भविष्य में कोई भी हिस्ट्रीशीटर अपराध में संलिप्त पाया गया या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने उपस्थित सभी हिस्ट्रीशीटरों से कानून का पालन करने, सामाजिक जीवन में सकारात्मक भूमिका निभाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। थाना प्रभारी ने जोर देकर कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



