तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ के ऑप्टोमेट्री विभाग और इंस्टीट्यूशन्स इन्नोवेशन काउंसिल- आईआईसी की ओर से ब्लिंक बेटरः इन्नोवेशन लेड ड्राई आई अवेयरनेस फॉर हेल्दी विज़न पर अवेयरनेस प्रोग्राम
तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में नेत्र रोग विभाग की फैकल्टी डॉ. कृतिका अग्निहोत्री ने ड्राई आई की बढ़ती समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग के कारण ड्राई आई की समस्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने स्टुडेंट्स से कहा, 20-20-20 नियम अपनाने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करने और आंखों को समय-समय पर आराम देने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों को अपनाकर ड्राई आई की समस्या से बचा जा सकता है। सही और नियमित रूप से पलकें झपकाने की आदत अपनाकर ड्राई आई की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा, लगातार स्क्रीन देखने के दौरान लोग सामान्य से कम बार पलकें झपकाते हैं, जिससे आंखों में सूखापन, जलन, लालिमा,थकान जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। साथ ही उन्होंने स्टुडेंट्स को इस समस्या के लक्षण, कारण और बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

व्याख्यान के दौरान स्टुडेंट्स ने ड्राई आई से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. कृतिका अग्निहोत्री ने सरल और वैज्ञानिक तरीके से उत्तर दिया। डॉ. अग्निहोत्री तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ के ऑप्टोमेट्री विभाग और इंस्टीट्यूशन्स इन्नोवेशन काउंसिल- आईआईसी के सहयोग से ब्लिंक बेटरः इन्नोवेशन लेड ड्राई आई अवेयरनेस फॉर हेल्दी विज़न पर अवेयरनेस प्रोग्राम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थीं। इससे पूर्व कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार, मुख्य वक्ता डॉ. कृतिका अग्निहोत्री, ऑप्टोमेट्री के एचओडी डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. शिवशरण सिंह आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शंखनाद किया। ऑप्टोमेट्री के एचओडी डॉ. राकेश कुमार यादव ने वोट ऑफ थैंक्स दिया।प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में फैकल्टीज- श्री कमल कुमार, श्री सिद्धांत शुक्ला, मिस श्रेया ठकराल, श्री शिवम पाण्डेय, श्री अंकित शर्मा के संग-संग ऑप्टोमेट्री के स्टुडेंट्स शामिल रहे। संचालन मिस शेरीश खान ने किया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



