जन्मदिवस के उपलक्ष में किया उपहार वितरण

पिनाहट। पिनाहट नगर के प्रसिद्ध मोबाइल सेंटर दुबे जी मोबाइल सेंटर के संचालक लालू दुबे के जन्म दिवस के उपलक्ष में गिफ्ट का वितरण किया गया जिसमें भारी संख्या में युवाओं का हुजूम उमड़ा।

जानकारी के अनुसार पिनाहट के युवाओं के बीच लोकप्रिय दुकानदार दुबे जी मोबाइल सेंटर के संचालक लाल दुबे के द्वारा अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें उनके 20 k फॉलोवर्स पूरे होने के उपलक्ष में युवाओं द्वारा उनकी स्टोरी पिछले 30 दिन से लगा रहे थे उनको पुरस्कार वितरण किया गया। यह आयोजन रामलीला ग्राउंड पिनाहट में आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।और दुबे जी मोबाइल सेंटर की तरफ से लगभग 30000 रुपए के गिफ्ट का वितरण किया गया। इस दौरान पिनाहट नगर के युवा गिफ्ट पाकर खुशी की लहर में झूमते हुए नजर आए। कार्यक्रम के दौरान श्याम निवेरिया,सूरज ,रविंद्र, शैलेश बघेल राम मोहन दुबे आदि लोग मौजूद रहे

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)