google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गणेश उत्सव में टीवीएस वाहनों पर नगद छूट के साथ उपहार

दैनिक समाज जागरण
जितेंद्र शर्मा
शहडोल। टीवीएस मोटर कंपनी के संभागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस शोरूम द्वारा गणेश उत्सव पर टीवीएस गाड़ियों की खरीदी पर नगद छूट के साथ आकर्षक उपहार दिया जा रहा है।
मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान शनिवार 7 सितंबर से शुरू हो रहे गणेशोत्सव पर टीवीएस कंपनी की कोई भी मॉडल की गाड़ियां क्रय करने वाले हर ग्राहकों को 1500 रूपए की नगद छूट के साथ एक आकर्षक उपहार दिया जा रहा है। मनोज गुप्ता ने बताया कि त्यौहारी सीजन में टीवीएस कंपनी के द्वारा समय-समय पर अनेक सौगात और छूट लेकर आता हैं। इसी कड़ी में 7 सितंबर से 17 सितंबर तक गणेशोत्सव के दौरान उत्सव को उत्साह के साथ मनाने के लिए मनोज टीवीएस द्वारा हर वाहन की खरीद पर 1500 रूपए की नगद छूट के साथ एक आकर्षक उपहार दिया जा रहा है।
मनोज टीवीएस शोरूम के संचालक राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता व योगेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगद छूट व आकर्षक उपहार के साथ कम डाउन पेमेंट आकर्षक फाइनेंस स्कीम के साथ कई प्रकार के लाभ ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। टीवीएस शोरूम में कंपनी के आकर्षक मॉडल नए ज्यूपिटर स्कूटी, अपाचे, रेडान, रायडर, रोनिन, एंटार्क, स्टार सिटी प्लस, स्पोर्टस, एक्स-एल 100 के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यू स्कूटर के सभी मॉडल-कलर्स की गाड़ियों का विशाल श्रृंखला उपलब्ध है। जिससे ग्राहक अपने मनपसंद के कलर व मॉडल का चयन सहजता पूर्वक कर सके। मनोज गुप्ता,राजेश गुप्ता व योगेश गुप्ता ने बताया कि गणेशोत्सव पर नगद छूट के साथ उपहार का लाभ अधिक से अधिक उठाने का अनुरोध करते हुए मनोज टीवीएस परिवार की ओर से सभी को गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रिद्धि सिद्धि भगवान गणेश जी सभी की मनोकामना पूर्ण करे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)